WhatsApp पर फर्जी और भ्रामक मैसेज आए दिन वायरल होते रहते हैं. अब एक ऐसा ही मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें 1000GB फ्री इंटरनेट डेटा दिए जाने की बात कही गई है. ये मैसेज WhatsApp की तरफ से कतई नहीं है, क्योंकि वॉट्सऐप ऐसी स्कीम्स नहीं लाता है.
WhatsApp के 10 साल पूरे हो चुके हैं और ये फर्जी मैसेज इसी तरह तैयार किया गया है. जैसे WhatsApp अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर अपने यूजर्स को 1000GB डेटा दे रहा है. ऐसा इसलिए ताकि यूजर्स को भरोसा हो जाए कि WhatsApp ने ही ऐलान किया है.
अगर मैसेज मिला है या कुछ समय के बाद आपको ये मैसेज मिले तो भेजने वाले को इसके बारे में बताएं कि ये फेक है. अगर किसी ऐसे वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट्स से आ रहा है जिन्हें आप नहीं जानते हैं तो उसे ब्लॉक करें और रिपोर्ट करें.
साइबर सिक्योरिटी फर्म ESET को ये मैसेज मिला जिसमें कहा जा रहा है कि WhatsApp अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर लोगों को 1000GB फ्री डेटा दे रहा है.
रिसर्चर ने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि इस मैसेज में एक लिंक है जो वॉट्सऐप का ऑफिशियल नहीं है. बताया जा रहा है कि इस मैसेज एक ऐसे डोमेन से फैलाया जा रहा है जो आए दिन बड़ी कंपनियों के फर्जी ऑफर्स के बारे में बताता है.
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ये एक पेज पर री डायरेक्ट करता है और यहां यूजर से कुछ सवालों के जवाब मांगे जाते हैं. ये एक तरह का सर्वे है. इसके बाद यूजर्स से इस मैसेज को 30 लोगों को फॉरवर्ड करने को कहा जाता है. यहां ये लिखा है कि अगर आप 30 लोगों को इस मैसेज को फॉरवर्ड करते हैं तब ही आप इस रिवॉर्ड के हकदार होंगे.
भारतीय लड़की को दिल दे देने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों की फेहरिस्त में हसन अली का भी नाम जुड़ गया है. माना जा रहा है कि शोएब मलिक की तरह वह भी जल्द ही भारत के दामाद का तमगा हासिल कर सकते हैं. पाकिस्तान के उर्दू अखबार एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हरियाणा की एक लड़की को दिल दे बैठे हैं.
बताया गया है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हरियाणा के नूंह जिले की रहने वाली शामिया आरजू से शादी करेंगे. अखबार ने बताया है कि इनकी शादी कराने के लिए दोनों परिवार एक दूसरे के संपर्क में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त के तीसरे हफ्ते में हसन भारतीय लड़की से शादी की डोर में बंध जाएंगे.
इस हाईप्रोफाइल निकाह का आयोजन दुबई में होगा. हसन अली ने भी इस खबर पर एक हद तक मुहर लगाते हुए कहा है कि बातचीत तो चल रही है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है. लड़की भारतीय एयरलाइन में फ्लाइट इंजीनियर है. शामिया ने फरीदाबाद की मानव रचना यूनिवर्सिटी से बीटेक (ऐरोनेटिकल) की डिग्री ली है.
वह अमीरात एयरलाइन में फ्लाइट इंजीनियर हैं. इससे पहले वह जेट एयरवेज में नौकरी कर कर चुकी हैं. इससे पहले पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक की शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हो चुकी है. अपने समय के मशहूर बल्लेबाज मोहसिन खान ने भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था.
No comments:
Post a Comment