Tuesday, April 23, 2019

दिल्ली ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस जीत के साथ ही दिल्ली अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। उसके 11 मैच में 14 अंक हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के 10 मैच में 14 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर दिल्ली की टीम पहले नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स के 6 अंक हैं। वह 10 में से सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है। वह अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

पंत ने आईपीएल में अपना 10वां अर्धशतक लगाया

दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने 6 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। पंत ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीजन का दूसरा और ओवरऑल 10वां अर्धशतक है।

धवन सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर
दिल्ली की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाजव शेरफेन रदरफोर्ड, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन रहे। धवन ने 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका सीजन का चौथा और ओवरऑल 36वां अर्धशतक है। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली, सुरेश रैना और गौतम गंभीर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंचे।

धवन ने 27 गेंद पर 54 रन बनाए। वे श्रेयस गोपाल की गुगली पर चकमा खा गए और विकेटकीपर संजू सैमसन ने उन्हें स्टम्प कर दिया। वे जब आउट हुए तब दिल्ली के 7.3 ओवर में 72 रन बने थे।
श्रेयस अय्यर 5 गेंद पर 4 रन ही बना पाए। उन्होंने रियान पराग की गेंद को पुल किया, लेकिन शॉट पूरी तरह से बल्ले पर आया नहीं और डीप मिडविकेट पर बेन स्टोक्स ने उनका कैच पकड़ लिया। वे जब आउट हुए तब दिल्ली के 8.5 ओवर में 77 रन थे।

पृथ्वी शॉ ने 39 गेंद पर 42 रन बनाए। वे श्रेयस गोपाल की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश में रियान पराग के हाथों लपके गए। वे जब आउट हुए तब दिल्ली के 16.4 ओवर में 161 रन थे।
रदरफोर्ड 11 रन बनाकर आउट हुए। धवल कुलकर्णी की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर रियान पराग ने उनका कैच पकड़ा। वे जब आउट हुए तब दिल्ली ने 18 ओवर में 175 रन बना लिए थे।
रहाणे ने 7 साल बाद शतक लगाया

इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। उसकी ओर से पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा नाबाद 105 रन बनाए। रहाणे ने 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह उनका सीजन का पहला और ओवरऑल दूसरा शतक है। उन्होंने आईपीएल में अपना पहला शतक 2012 में लगाया था।

रियान आईपीएल में सबसे कम उम्र में पहला विकेट लेने वाले दूसरे नंबर पर

रियान पराग ने आईपीएल में अपने विकेट के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया। वे इस टूर्नामेंट में पहला विकेट लेने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के गेंदबाज हैं। उनकी उम्र 17 साल 163 दिन है। पहले नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के मुजीब-उर-रहमान हैं। उन्होंने जब अपना पहला विकेट लिया था तब वे 17 साल 11 दिन के थे।

रहाणे राजस्थान के हाइएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर

रहाणे राजस्थान रॉयल्स के हाइएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर बने। उन्होंने शेन वॉटसन को पीछे छोड़ा। वॉटसन ने 2015 में मुंबई में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 104 रन की नाबाद पारी खेली थी। रहाणे ने 2012 में बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी 103 रन की नाबाद पारी खेली थी।

रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए हाइएस्ट पार्टनरशिप की

रहाणे इस सीजन में राजस्थान की ओर से शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले संजू सैमसन ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाए थे। रहाणे ने राजस्थान के लिए दूसरे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने इस मैच में दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर 130 रन जोड़े। इससे पहले उन्होंने 2012 में बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में ओवैस शाह के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की थी। इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ संजू के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 119 रन जोड़े थे।

रहाणे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर
रहाणे के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 782 रन हो गए हैं। वे दिल्ली के खिलाफ रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। रोहित ने दिल्ली के 745 रन बनाए हैं। आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा 802 रन विराट कोहली ने बनाए हैं

स्मिथ ने सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया

राजस्थान की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज रियान पराग, स्टुअर्ट बिन्नी, एश्टन टर्नर, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन रहे। स्मिथ ने 8 चौके की मदद से 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका सीजन का तीसरा और ओवरऑल 8वां अर्धशतक है। आउट होने से पहले स्मिथ ने रहाणे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की।

संजू बिना कोई गेंद खेले पवेलियन लौटे। कगिसो रबाडा ने उन्हें रन आउट किया। उनके आउट होने के समय राजस्थान ने 1.1 ओवर में 5 रन ही बनाए थे। 

अक्षर पटेल की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में स्मिथ लॉन्ग ऑफ पर क्रिस मॉरिस के हाथों कैच आउट हुए। वे जब पवेलियन लौटे तब राजस्थान ने 13.1 ओवर में 135 रन बना लिए थे।
स्टोक्स ने 8 गेंद पर 8 रन बनाए। क्रिस मॉरिस की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच पकड़ा। वे जब आउट हुए तब राजस्थान के 15.5 ओवर में 157 रन थे।
टर्नर आईपीएल में अपने लगातार तीसरे मैच में शून्य पर पवेलियन लौटे। इशांत की गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड ने कवर में उनका कैच पकड़ा। वे जब आउट हुए तब राजस्थान के 16.4 ओवर में 163 रन थे।

Wednesday, April 10, 2019

इसराइलः नेतन्याहू 5वीं बार पीएम बनने की ओर

इसराइल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनना लगभग तय लग रहा है.

लगभग 95 प्रतिशत से ज़्यादा वोटों की गिनती हो चुकी है जिसमें उनकी लिकुड पार्टी आगे चल रही है. हालाँकि उन्हें स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा मगर ऐसा लग रहा है कि अपनी सहयोगी पार्टियों की सहायता से नेतन्याहू दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रहेंगे.

अगर ऐसा होता है तो वो इसराइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन जाएंगे.

अभी तक ये रिकॉर्ड देश के संस्थापक डेविड बेन गूरिओन के नाम है.

संसद की 120 सीटों में लिकुड और दक्षिणपंथी गठबंधन 65 सीटों के साथ सबसे बड़ा ब्लॉक बनकर उभरा है.

वैसे लिकुड पार्टी और नेतन्याहू के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पूर्व सेनाध्यक्ष बन्नी गंट्ज़ की ब्लू एंड व्हाइट अलायंस को कमोबेश बराबर सीटें मिली हैं.

एक्ज़िट पोल में अनुमान जताया गया था कि दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर है और किसी को स्पष्ट जीत नहीं मिल रही.

मंगलवार की रात दोनों नेताओं ने अपनी जीत का दावा किया. नेतन्याहू ने अपने समर्थकों से कहा, "ये दक्षिणपंथी सरकार होगी, लेकिन मैं प्रधानमंत्री बनूंगा."

उन्होंने कहा, "मैं बहुत प्रभावित हूं कि इसराइल के लोगों ने मुझे पांचवीं बार भरोसा जताया है और पिछले चुनावों के मुंकाबले अधिक वोट मिले हैं."

उन्होंने कहा, "मैं इसराइल के सभी नागरिकों का प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं. दक्षिण, वाम, यहूदी, गैर यहूदी, इसराइल के सभी नागरिकों का. "

आनुपातिक प्रतिनिधित्व पार्टी सिस्टम में इसराइल के इतिहास में अभी तक किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है और यहां हमेशा गठबंधन सरकारें ही बनी हैं.

बीबीसी के मध्यपूर्व संवाददाता टॉम बेटमैन के अनुसार, पहले एक्ज़िट पोल के बात बेन्नी गंट्ज़ के खेमे में जश्न की ख़बरें थीं. उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि देश में एक नई मध्यमार्गी सरकार बनेगी.

लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी, नेतन्याहू की जीत और साफ़ होती गई.

ऐसा लगता है कि नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी और धार्मिक पार्टियों के गठबंधन से सत्ता में वापसी करने में सफल होगी.

Tuesday, April 2, 2019

观点:“我将无我”和习近平的“新词”治国

英国作家奥威尔的经典小说《一九八四》为我们刻画了一个极权国家——大洋国,其统治者“老大哥”和“英社党”统治人民的一种方式是“新话”,党的口号就是,“谁能控制话语,就能控制思想,谁能控制思想,就能控制一切”。它是大洋国的官方语言,乃为控制人民思想而专门发明。

很大程度上,习近平也是通过“新词”来治国驭民的。上台以来,习造了大量的政治“新词”,进入了中国的政治生活,成了党的政治文化的一部分,影响中国乃至国际社会。

最为人们耳熟能详的自然是“中国梦”,此外还有“政治规矩”、“政治建设”,“两个维护”、“根本遵循”、“关键少数”、“精准扶贫”、“供给侧改革”、“一带一路”、“人类命运共同体”等,它们频繁出现在中共的文件、报告、领导人讲话、报刊宣传、干部学习、学生课堂以及专家学者的演讲与论文里,成为党在新时期的“新话”和意识形态,构成习近平思想的主要内容,也是中共向外输出的“政治文化”。

这一长串“新词”里,最新添加的一个是“我将无我”。该新词是习近平最近访问意大利时,在回答该国众议长菲科的问题所说。后者问习当选国家主席的心情,习回应说,“这么大一个国家,责任非常重、工作非常艰巨。我将无我,不负人民。我愿意做到一个'无我'的状态,为中国的发展奉献自己。”

“我将无我”出笼后,官方立即开动宣传机器,密集向民众宣传和灌输习的“无我”精神,把它吹捧成习有“大境界”的表现。

然而,正如“中国梦”、“政治建设”、“人类命运共同体”等习式术语具有欺骗性一样,“我将无我,不负人民”也有很大欺骗性。

我说的欺骗性,不是指习本人不相信他说的话,而是指其字面含义与它实际所指或实现的结果是不同的,甚至完全南辕北辙。

比如“中国梦”,根据习自己的解释,是指中华民族的伟大复兴,而习真正所指,是共产党统治下的红色帝国在全球崛起并占主导角色,这就是他要的中国复兴。“政治建设”和“人类命运共同体”都具有这样的欺骗性。同样,“我将无我,不负人民”也不例外。

“我将无我”,从字面看是一个佛教用语,它表示的并非是没有自己,而是“忘我”境界。一个人在做自己感兴趣的事情时,往往会达到忘我状态,暂时忘记自己。习近平说的“无我”,当然不是指这种工作时的精神状态,而指的是在使命感意义上的“忘我”的精神境界。换言之,习近平要表达的是,既然14亿中国人民选择我做国家主席,那么我定将不辜负他们的期望,不用权力谋求自己、家族、小集团的私人利益,“我”将把自己完全和人民融为一体,以人民之是为是,以人民之非为非,以人民之目标为自己的目标,在任上做到为人民利益“鞠躬尽瘁,死而后已”。

这最后八个字是距今两千年的中国古代丞相诸葛亮的一句名言,诸葛亮是深受中国人喜爱的古代名相,也是历代为官者学习的榜样。中共自己的道德楷模,是已故总理周恩来,他曾经也说过“我不入地狱,谁入地狱”。习近平的“无我”精神境界,大概是要向他们两人看齐。

大部分人可能会怀疑习近平的这个表态,认为习在国际场合作秀而已,但这很可能是他内心的真实想法。他上台以来实施的一套治国术有一个鲜明特点,即强调精神力量的重要,要用共产主义来改造人的思想和人性。所以,某种程度上可以把习看作中共领导人中最后一位共产主义信徒,他可能真的相信他信奉的这个主义。

但是,即便习的崇高精神境界是真的,又能如何?中共类似宣传还少吗?以中共党章为例,它宣称“除了广大人民的根本利益,没有属于自己的特殊利益”,可实际上,中共把中国人民创造的财富都看成自己的党产,它也确实没有说过自己有私利,可整个中国都是它的利益。

这里不仅存在“无我”或“无私”的名实之分,还在于对这种名和实的分离,在逻辑上或道理上是可以说得通的。中共强调“无我”或“无私”,不等于它不能占有社会无主或表面上属于人民的财富,因为中共可以把这种占有说成是为更好地服务人民,“我”享有人民的财富,是“服务”人民的一种方式,因此不是“私”的表现,你把它理解成“我”利用权力侵吞人民财富,是不对的。

在中共看来,“我”既然无我或无私,代表的就是公共或国家利益,这样,本来属于“你”的权利也就可以由“我”来代表,“你”不能对此发牢骚,有不满。

从人类的共产主义实践看,马克思设想的共产主义是人间天堂,工人阶级及其代表共产党,除了解放全人类外,没有其他的利益,然而,这帮宣称没有私利的共产党人在建设人间天堂的过程中,从苏联、东欧到中国、朝鲜,从列宁、斯大林到毛泽东、金日成,“人间天堂”经常成为“人间地狱”,“解放全人类”经常成为“祸害人民”。

以中国之大,之复杂,治理起来的确不易,需要有担当、少私利的领导人。但也正因为此,要格外警惕和防止这种倾向,即为了提升芸芸大众的思想道德,用强制手段要他们向极少数品德高尚之人学习;或者,因为自身“无我”目标的高尚和正义,而认为不论采取何种手段,也都具有正义性,从而不顾一切驱使人们为着心目中的理想图景(如“中国梦”)去拼,甚至为此牺牲一部分人的生命也在所不惜。中国文革就是这方面的一个极端例子。

凡专制政权或独裁者,总喜欢把自己装扮成“无我”或“大公无私”。他们在这样说时,或许也有真诚真心一面,但若对国家和人民的治理真进入这种无我境界,很可能会带来大灾难。